Wed. Jun 24th, 2026

 

अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम सील,टेक्नीशियन गिरफ्तार

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल के बगहा 2 के पैकवलिया मर्यादपुर स्थित एक फर्जी अल्ट्रासाउंड केंद्र और नर्सिंग होम पर पीएचसी व अंचल प्रशासन की टीम की संयुक्त छापामारी की गई। इस दौरान अल्ट्रासाउंड करते एक तकनीशियन को टीम ने हिरासत में लिया। वहां से 4 मरीजों को मुक्त कराया गया।जिसके लिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बगहा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया एवं अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। इस दौरान टीम ने नर्सिंग होम से ऑपरेशन में प्रयुक्त 2 दर्जन से अधिक सामग्री एवं दवाओं को भी जप्त किया है।अंचल बगहा दो के सीओ दीपक कुमार ने बताया कि एसडीएम के निर्देश के आलोक में यह छापामारी की गई है। एसडीएम को आवेदन देकर पैकवालिया मर्यादपुर में संचालित गणपति नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र अवैध बताते हुए जांच की मांग की गई। उनकी शिकायत पर एसडीएम ने उपर्युक्त कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश के आलोक में अंचल बगहा दो सीओ दीपक कुमार , पीएचसी बगहा दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व पटखौली ओपी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा शनिवार को पैकवालिया मर्यादपुर स्थित गणपति अल्ट्रासाउंड नर्सिंग होम पर छापामारी किया गया। इस दौरान ऑल्ट्रासाउंड केंद्र से साठी थाना क्षेत्र के पकड़ीहार निवासी महताब मियां को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से अल्ट्रासाउंड संचालक के संबंध में जानकारी ली जा रही है। उपर्युक्त छापामारी में पीएससी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश सिंह, डॉ अरशद कमाल व सीओ बगहा दो दीपक कुमार शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया