पीएमश्री उच्च विद्यालय में छठी कक्षा के विद्यार्थियों में पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया 

apnibaat.org
पीएम श्री उच्च विद्यालय नरकटियागंज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत सभी सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरुम, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, खेल के मैदान, और ‘ग्रीन स्कूल’ सुविधाओं (सौर ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन) से युक्त उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध है। उपर्युक्त विद्यालय कौशल विकास, अनुभवात्मक शिक्षण, और सुरक्षित/समावेशी माहौल सुनिश्चित करते हैं। इसी क्रम में कन्या मध्य विद्यालय का समायोजन भी उपर्युक्त विद्यालय में किया गया है। जिसके कारण छठी कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है। सहायक शिक्षक रमेश साह के अनुसार नामांकित सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक विद्यालय प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। नामांकित सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण में डॉ.अरविन्द कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक, पंकज कुमार मिश्र, रमेश साह, रिंकू कुमारी, राजन कुमार, अरविन्द कुमार तिवारी, रुपम कुमारी, अर्चना वर्मा, आफताब आलम, इम्तेयाज़ आलम, मुकुंद मुरारी राम, अली आलम, विंध्यवासिनी शरण शुक्ल, शिक्षकेत्तर कर्मी राकेश रंजन सिन्हा एवं हीरा लाल शामिल रहे।
