केरवा के पात पर उगेले, सूरजमल झाँके झुके,मरबो रे सुगवा धनुष से,कांच ही बांस के बहंगिया जैसे मनोहक छठ गीत से मंत्रमुग्ध हुए, विद्यार्थी और अतिथि
apnibaat.org
नरकटियागंज : अनुमंडल मुख्यालय नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 07 स्थित लोटस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व दीपावली और बिहारी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा जिसे प्रकृति पूजा भी कहा जाता है के दृष्टिगत दृष्टिगत सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकोत्सव’ का आयोजन किया गया। लोटस पब्लिक स्कूल में आयोजित लोकोत्सव का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन निदेशक रत्नेश कुमार और नगर परिषद सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, वर्मा प्रसाद, अवध किशोर सिन्हा और संतोष राज ने संयुक्ततः किया। इस क्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की परंपरागत गीत और झाँकी के साथ नाटक, झिझिया व समा-चकेवा की की प्रस्तुति से सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया। ‘उग हो सुरुज देव’, केरवा के पात पर उगेले, सूरजमल झाँके झुके,मरबो रे सुगवा धनुष से,कांच ही बांस के बहंगिया, जैसे लोकगीत से ऐसा शमा बंधा की दर्शक विद्यार्थियों की कला के कायल हो गए। विद्यार्थियों ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व की विभिन्न विधियों जैसे नहाय-खाय, खरना और डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की झाँकी प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधक आशीष रत्न उपाख्य गोलू ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। तदुपरांत विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
