
बेतिया : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अंतर्गत मैनाटांड़ प्रखण्ड के डॉ.आबिद रेजा को विद्या-वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया। उपर्युक्त सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में प्रदान किया गया। बताया गया है कि ग्राम पदमौल (ग्राम पंचायत पुरैनिया) के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे डॉ. रेजा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता श्री एजाजुल हक किसान हैं। उपर्युक्त सम्मान डॉ. रेजा को जनसंचार विषय में ‘पाकिस्तान के प्रति भारतीय समाचार पत्रों का दृष्टिकोण’ विषयक शोध के लिए प्रदान किया गया।


