Wed. Jun 24th, 2026

मनीष आलम, दीपक कुमार, बबलू कुमार गुप्ता एवं अखिलेश राज ने नामांकन पत्र भरा

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज नगर परिषद के सभापति (मुख्य पार्षद) पद का चुनाव प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव हत्या उपरांत स्थगित हो गया। मुख्य पार्षद चुनाव की प्रक्रिया अब प्रारम्भ हो गई है। उसी क्रम में नगर परिषद क्षेत्र के अखिलेश राज, मुनीर आलम उर्फ मनीष आलम, दीपक आर्य व बबलू गुप्ता ने अपनी अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस बाबत निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। सभी अपने अपने वोटरों को पूरे दमखम के साथ लुभाने में लगे हुए हैं। मुख्य पार्षद प्रत्याशी अखिलेश राज ने कहा कि नगर परिषद को आदर्श नगर बनाने की कोशिश करुंगा तथा नगर की जनता के साथ हर पल खड़ा रहूंगा चाहे कोई भी समस्या हो। प्रत्याशी दीपक आर्य ने बताया कि नगर में समस्याओं का अंबार है, अगर मेरी जीत होती है, तो मैं एक एक समस्या का निपटारा करूँगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

प्रत्याशी मनीर आलम उर्फ मनीष आलम ने नामांकन के पूर्व हिन्दू (सनातन संस्कृति) रीति रिवाज (मंत्रोचार) के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहला मेरा धर्म समाज की सेवा करना है, जो हमेशा करता रहा हूँ, यह सभी जानते हैं, लेकिन यदि जनता ने मुझे चुना और मेरी जीत हुई तो नगर परिषद क्षेत्र के अंदर एक भी समस्या नजर नहीं आएगी। बबलू कुमार गुप्ता ने कहा कि नगरवासियों को भयभीत करने वालो को संन्यासी की चेतावनी है, शहर का वातावरण शांत बनाकर प्रगति देना लक्ष्य है।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया