Wed. Jun 24th, 2026

 

18, 19 एवं 22 मई 2023 को सम्बंधित थानों में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

बेतिया। आसन्न पंचायत उप निर्वाचन, 2023 एवं नगरपालिका आम/उप निर्वाचन, 2023 को निष्पक्ष, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी के धारित शस्त्र का भौतिक सत्यापन आवश्यक है। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया दिनेश कुमार राय ने शस्त्र के भौतिक सत्यापन को सम्बंधित थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दिया है। शस्त्रों के सत्यापन को थानावार तिथि 18, 19 एवं 22 मई 2023 निर्धारित कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने अंचल के सीओ व अन्य पदाधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों को 10.30 बजे पूर्वाह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक सम्बंधित थाना पर उपस्थित रहकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए अनुज्ञप्तिधारी के पास उपलब्ध कारतूस की जानकारी प्राप्त कर, अनुज्ञप्ति पर निरीक्षण की तिथि अंकित करेंगे। सत्यापनोपरांत थानाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से विहित प्रपत्रों में प्रतिवेदन जिला शस्त्र शाखा, पश्चिम चम्पारण को ई-मेल के माध्यम से प्रतिदिन उपलब्ध करायेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी, जिनकी अनुज्ञप्ति पूर्व में दूसरे थाना से निर्गत है, परंतु वर्तमान में किसी अन्य थाना अंतर्गत निवास करते हैं, वैसे अनुज्ञप्तिधारियों को शस्त्र अनुज्ञप्ति में अपने निवास स्थान का पता/थाना का सुधार करने 500 रुपए शुल्क चालान के माध्यम से जमा कर चालान की प्रति, निवास प्रमाण पत्र एवं हाल का पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ आवेदन पत्र के साथ जिला शस्त्र शाखा में समर्पित करने को निर्देशित करेंगे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया