Wed. Jun 24th, 2026

13 मई से 16 मई 2023 तक स्वीकार किये जाएंगे दावा-आपत्ति

गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए पूर्व अभ्यर्थियों को दिया गया अंतिम अवसर

16 मई 2023 के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे

बेतिया। जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण बेतिया ने बेतिया पुलिस जिलान्तर्गत गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन (बहाली) प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए पूर्व में विज्ञापन भी प्रकाशित कराया जा चुका है। प्रकाशित विज्ञापन में यह स्पष्ट कर दिया गया कि बेतिया पुलिस जिला में गृहरक्षकों का स्वच्छ नामांकन दिनांक 26 मई 2023 से 03 जुन 2023 तक निर्धारित है। उपर्युक्त निर्धारित तिथि के आलोक में अभ्यर्थियों का मास्टर चार्ट दिनांक 20 अप्रैल 2023 को बेतिया जिला के आधिकारिक वेबसाईट http://westchamparan.bih.nic.in पर अपलोड करते हुए दिनांक 20 अप्रैल 2023 से 24 अप्रैल 2023 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया। दावा-आपत्तियों के लिए निर्धारित तिथि समाप्त हो गई है, परंतु अभी भी कई अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं। दावा-आपत्ति दर्ज नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को पुनः एक अवसर प्रदान किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने दावा-आपत्ति दर्ज नहीं कराया गया है, वे दिनांक-13 मई 2023 से 16 मई 2023 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दिनांक-16 मई 2023 के बाद कोई भी दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।जिला समादेष्टा अमन कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार के हवाले से बताया कि उपर्युक्त दावा-आपत्ति की तिथि बढ़ाये जाने के फलस्वरुप अंतिम मास्टर चार्ट का प्रकाशन दिनांक 23 मई 2023 को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वैसे अभ्यर्थी जिनकी पावती गुम हो गयी है, वे दिनांक-23 मई 2023 को बेतिया जिला के आधिकारित वेबसाईट http://westchamparan.bih.nic.in पर अपलोड होने वाले अंतिम मास्टर चार्ट को डाउनलोड कर शारीरिक जाँच परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया