Thu. Apr 25th, 2024

शिवनाथ नही के तट स्थित भिलाई निगम के इंटकवेल में तकनीकी खामियां सामने आई है। इलेक्ट्राँनिक बोर्ड अचानक से बंद पड जा रहा है। कंट्रोल पैनल से सही तरीके सें बिजली की आपूर्ति नही हो पा रही है। अचानक कभी भी पावर सप्लाई कम हो जा रही है। यानी शिवनाथ नदी का पानी खीच कर फिल्टर प्लांट में भेजने के लिए जो मशीने और मोटर इंटकवेल सफाई  में लगाई गई है। वह 33 KVपावर से चलती है।

मशीन नियमित चलते है। फिर अचानक से  पावर सप्लाई 33 केवी से घटकर 30 केवी हो जाता है। जैस ही पावर कम होता है। मशीन कम पावर में चल नही पाती और बंद पड़ जाती है। ऐसे बार बार हो रहा है। इस वजह से एक ओर पानी सप्लाई प्रभावित होने के खतरा बना रहता है। और वही दूसरें ओर गर्मी बढने के साथ पानी की डिमांड भी गढ़ गई है।

Spread the love

Leave a Reply