Tue. Aug 18th, 2026

इंजीनियर के पास से 8 जिंदा कारतूस, 14 खोखा और एयरगन बरामद

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल के लौरिया थाना क्षेत्र में घर की छत पर एक हाथ से दोनाली बंदूक और दूसरे हाथ में थामे कट्टा से फायरिंग कर वाट्सअप पर डालने वाला अभियंता को लौरिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने के घर छापामारी कर 8 जिंदा कारतूस, 14 खोखा और एक एयरगन बरामद किया है। हालांकि लौरिया पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बताया है। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि उनके पास वाट्सअप पर एक मैसेज आया। जिसमें एक व्यक्ति दोनों हाथों से एक साथ कट्टा और बंदूक से एक घर के छत पर फायरिंग कर रहा है, जो कानूनन अपराध है। इसकी जांच करने पर पता चला कि फायरिंग करने वाला युवक तेलपुर गांव के स्व बहरुल होदा का पुत्र अफताब (लगभग 30 वर्ष) है। उसे  गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। विशेष जानकारी वरीय पदाधिकारी देंगे। गिरफ्तार अफताब के हवाले से बताया गया है कि वीडियो 2 वर्ष पहले, पड़ोसी के घर से बारात जाने के दौरान की है। उसी समय फायरिंग किया गया, वह यूपी के गोंडा जिला के बलरामपुर चीनीमील में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि दोनों गन से फायरिंग आफताब ने किया, वह किसकी है और कहां है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed