Sat. Jul 27th, 2024

 बेतिया: बिहार सरकार के मुख्यमंत्री की ‘सामाधान यात्रा’ कार्यक्रम के क्रम में 05 जनवरी 2023 को पश्चिम चम्पारण बेतिया में आयोजित समीक्षा बैठक में पद्मश्री भागीरथी देवी ने रामनगर विधानसभा की समस्या के समाधान की मांग किया। इसके लिए उन्होंने (विधायक) मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंप दिया। जिसमें रामनगर विधानसभा अंतर्गत प्रखण्डवार छोटी-छोटी योजनाएँ जनहित में अतिआवश्यक हैं, उनका विवरण दिया गया है। उसपर ध्यान देकर पूर्ण कराने की मांग सदस्य अनु. जाति और अनु जनजाति (अत्याचार निवारण), राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मोनीटरिंग समिति सह विधान सभा सदस्य पद्मश्री भागीरथी देवी ने किया। उन्होंने रामनगर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज बगही सखुवानी के ग्राम बलुआ बखराहा में गेरकहिया नदी पर पुल, ग्राम पंचायत राज बगही सखुवानी के ग्राम बलुआ सिंगाही मुख्य पथ में खंडीत स्थानों पर तथा वकील साहब के फार्म के पास पथ में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत राज सोहसा (रामनगर) से इटवा (गौनाहा) गाँव के मुख्य पथ तक जाने वाली पथ में ढोंगही नदी (शाखा) पर पुलिया निर्माण की मांग किया। गौनाहा प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत राज बेलवा के ग्राम बेलवा में हड़बोड़ा नदी पर पुल निर्माण, ग्राम पंचायत राज महुई के ग्राम शेरवा मस्जिदवा से घुमली परसा जाने वाली कच्ची पथ में गईचाहा नारा(नाला) पर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत राज बेलसंडी के ग्राम टिकुल टोला होते हुए ग्राम बलुआ गोइठही- कुशहवा जाने वाले मार्ग में भोहड़ा नदी (शाखा) पर पुलिया निर्माण । ग्राम पंचायत राज बेलसंडी के ग्राम मितनी से भटिहानी जाने वाली कच्ची पथ में गाँगुली नदी पर पुल निर्माण, ग्राम पंचायत राज भितिहरवा के कोहरगड्डी से भितिहरवा रेलवे स्टेशन जाने वाली पथ में पुलिया निर्माण। ग्राम पंचायत राज रुपवलिया के ग्राम सेमरी डुमरी, हरपुर होते हुए, गौनाहा-नरकटियागंज मुख्य पथ तक जाने वाली पथ में हड़बोरा नदी (शाखा) पर पुलिया निर्माण की मांग रामनगर विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने किया है। इसके अतिरिक्त रामनगर गोवर्धना थाना कांड सं0-44 / 22, दिनांक-08 अक्टूबर 2022 एवं 45 / 22 दिनांक- 11 अक्टूबर 2022 के संबंध में विधायक ने लिखा है कि रामनगर के ग्राम डुमरी, सिंगाही, बलुआ, बखराहा, बलुअहवा के ग्रामीणों को नरभक्षी बाघ ने लगातार कई लोगों के जान ले लेने बाद जिला प्रशासन काफी देर से सुध लिया, जिससे उग्र पीड़ित लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाया कि यदि प्रशासन समय पर आ जाती तो बाघ कईयों को अपना निवाला नहीं बनाता। गोर्वधना थाना कांड सं0-44/22 तथा 45/2022, वर्ष 2022 को खत्म करने की कृपा करें, जिससे अनुसूचित जाति, अनु जनजाति एवं अन्य सभी समुदाय के लोगों को राहत मिले तथा सरकार व कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply