Thu. Mar 28th, 2024

कांग्रेस ने अपनी चुनाव तैयारी सुरवात कर दी है। इसके लिए बूथ कमेटियों और सशक्त व प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का गठन किया गया है। प्रत्येक कमेटी में 21 पदाधिकारी हैं। इनमें 1 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 3 सचिव, 3 सह सचिव, 1 सोशल मीडिया समन्वयक और 9 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

जमीनी कार्यकर्ताओं की ये कमेटियां बूथ स्तर पर न केवल लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने, बल्कि सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान लगातार 2 महीना चलेगा इसमें बूथ कमेटियों का ही सबसे अहम रुल होगा। प्रत्येक बूथ में यह अभियान होगा। इसके जरिया कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा से जुडे रखने वाले लोगों को पार्टी में सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। बता दें कि भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें भिलाई नगर और वैशाली नगर पूरा तथा दुर्ग ग्रामीण का लगभग आधा रिसाली नगर निगम क्षेत्र वाला हिस्सा आता है। इनमें लगभग पौने 3 सौ बूथ शामिल है

Spread the love

Leave a Reply