Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस के शिकारपुर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की बढ़ती हेंकड़ी पर पुलिस ने आखिरकार लगाम लगा दिया है। इस क्रम में मो मिनहाज, पिता-तौफिक अहमद,बखरी मदरसा, थाना-शिकारपुर, जिला-पश्चिम चम्पारण, शेखु आलम, पिता-सकील, बढ़नीहार, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण, नवाल शरीफ उर्फ कुकु पिता-शेख चोकट, बढ़नीहार, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण, राहत प्रवेज उर्फ हिरो, पिता-शेख असलम,मेडरौल, थाना-शिकारपुर पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद नरकटियागंज शिवगंज स्थित डॉ अमानुल्लाह, सेन्ट्रल हॉस्पीटल नरकटियागंज के घर पर अज्ञात अपराधियों ने विगत 15 नवंबर 2022 को गोली चलाया, जिसमें गोली खिड़की में छेद करते हुए कमरे के दिवाल से जा टकरायी। इस संबंध में शिकारपुर थाना कांड संख्या- 934/2022. दिनांक 15 नवंबर.2022, धारा-307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। पुनः दिनांक-21 नवंबर 2022 को समय करीब 05:30 बजे संध्या में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईल पर फोन कर 25 लाख रूपये रंगदारी की मांग किया तथा नही देने पर जान से मारने की धमकी दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने रंगदारी की राशि नही मिलने पर पुनः गोली चलाने की धमकी दी। उपर्युक्त कांड के सफल उदभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी को एसपी बेतिया उपेंद्र नाथ वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहयोग प्राप्त कर घटना का त्वरित उदभेदन करते हुए, छापामारी कर घटना में शामिल मो मिनहाज, पिता-तौफिक अहमद,बखरी मदरसा, थाना-शिकारपुर, जिला-पश्चिम चम्पारण, शेखु आलम, पिता-सकील, बढ़नीहार, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण, नवाल शरीफ उर्फ कुकु पिता-शेख चोकट, बढ़नीहार, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण, राहत प्रवेज उर्फ हिरो, पिता-शेख असलम,मेडरौल, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण को दिनांक 28 नवंबर.2022 को गिरफ्तार किया। उपर्युक्त अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति में संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया है कि घटना की रात डॉ अमानुल्लाह के घर पर जाकर फायर करने के दौरान किसी बाइक के आने की आवाज सुनकर वहाँ से भागने के क्रम मे पिस्टल को सिंघाड़ा वाले खेत में फेंक दिया। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को यह भी बताया कि दिनांक 21 नवंबर 2022 को रंगदारी की मांग करने के उपरान्त मोबाईल एवं सीम को तोड़कर पंडई नदी पर बने पुल के नीचे फेक दिया। गिरफ्तार आरोपी युवकों में मो मिनहाज, पिता-तौफिक अहमद,बखरी मदरसा, थाना-शिकारपुर, जिला-पश्चिम चम्पारण, शेखु आलम,पिता-सकील, बढ़नीहार, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण, नवाल शरीफ उर्फ कुकु पिता-शेख चोकट, बढ़नीहार, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण, राहत प्रवेज उर्फ हिरो, पिता-शेख असलम,मेडरौल, थाना-शिकारपुर, बेतिया पश्चिम चम्पारण बताए गए हैं। बेतिया पुलिस की छापामारी दल में रामाश्रय यादव पुलिस निरीक्षक-सह थानाध्यक्ष शिकारपुर थाना, पुअनि राजीव कुमार रजक प्रभारी तकनीकी शाखा बेतिया, पुअनि शकील अहमद, शिकारपुर थाना, सिपाही राकेश कुमार, बब्लू कुमार, कमलेश कुमार, चालक सिपाही शेषनाथ यादव, तकनीकी शाखा, बेतिया एवं शिकारपुर थाना सशस्त्र बल शामिल रहे। उपर्युक्त जानकारी बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply