Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: प्रबुद्ध भारती, भीम आर्मी ,तथा अनु जाति – अनु जन जाति यूनियन एवं पंचशील बौद्ध विहार के संयुक्त तत्वाधान में समाहरणालय बेतिया पश्चिम चम्पारण के प्रवेश द्वार पर विश्व विभूति भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, जिन्होंने संविधान की ड्राफ्टिंग कमिटी का चेयरमैन के पदभार संभाला और अथक परिश्रम कर कर दो वर्ष 11 माह 18 दिन में हमें दुनिया की सबसे सुंदर संविधान दिया। उनको सामाजिक संगठनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन करते हुए तथा उनके बारे में भावांजलि दी। मिसाइल इंजीनियर रहे विजय कश्यप ने मेयर प्रत्याशी गीता कश्यप के साथ संयुक्त बयान जारी करते हुए भारत सरकार से मांग किया,कि जिस प्रकार प्रतिवर्ष 15 अगस्त को प्रत्येक घर राष्ट्र ध्वज पहुंचाया गया, ठीक उसी प्रकार 26 नवंबर 2022 को विश्व के सभी कोने में रहने वाले भारतीय तक संविधान की प्रति पहुंचाई जानी चाहिए। इस देश को दुनिया के अंदर लोकतंत्र की जननी भारत ही है यह बात एहसास कराई जाए और दुनिया के सबसे सुंदर संविधान में समता स्वतंत्रता , न्याय और बंधुत्व की बात की गई है, सारी दुनिया को एक मिसाल के रुप में दी जाए यह विचार आज सामान्य ज्ञान पर पुष्पांजलि के पश्चात अपने विचार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय संयोजक प्रबुद्ध भारती ने प्रकट किया।कार्यक्रम में एससी एसटी यूनियन से अनुमंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राम, भीम आर्मी से आरसी राम , दीपक राम रहे उठा पंचशील बौद्ध विहार से परशुराम बौद्ध एवं बिछू बौद्ध रहे कथा योगेंद्र पासवान मुख्याध्यापक प्रखंड अध्यक्ष तथा गोरी शंकर राम मुख्तार संघ के वरीय नेता बरवत से शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply