Fri. Jul 26th, 2024

पॉस्को अधिनियम अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपी गिरफ्ता

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर में किशोरी से सामूहिक दुराचार गुरुवार को किया गया। जिससे वाल्मीकि की धरती शर्मसार हो गई। वाल्मीकिनगर पहुंची एक षोडशी (किशोरी) दो स्थानीय युवकों की काम पिपाशा की शिकार हुई। यौनाचार की शिकार पीड़िता किशोरी ने बगहा पुलिस अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। वाल्मीकि नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दुष्कर्मियों को दबोच लिया। उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने होने वाले पति के साथ नेपाल से आंख जांच करा कर गुरुवार की अहले सुबह वाल्मीकिनगर गोल चौक बस पकड़ने जाने के क्रम में मंगेतर को शौच की आवश्यकता हुई, नर देवी मंदिर जाने वाला मार्ग के रास्ते में मंगेतर शौच करने के लिए जंगल में चला गया और पीड़िता रास्ते पर रुक गयी। इसी क्रम में उसी रास्ते से दो युवक ताज मोहम्मद और गोलू बांसफोड़ आकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर, उसका वीडियो बना लिया। इसी क्रम में कुछ राहगीर के सहयोग से एक लड़के को पकड़ कर वाल्मीकिनगर थाना लाया गया, जहां किशोरी के आवेदन पर धारा 376, 341, 323,,504,506,34 आईपीसी तथा पॉस्को एक्ट 2012 अंतर्गत कांड संख्या 111/22 दर्ज किया गया।
इस संबंध में बगहा पुलिस के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि दोनों आरोपी क्रमश: ताज मोहम्मद व गोलू बांसफोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर वाल्मीकिनगर थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply