Tue. Jun 23rd, 2026

बेतिया: बिहार विश्वविद्यालय पुरुष फुटबॉल टीम का चयन टीपी वर्मा महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम की घोषणा की गई। सभी खिलाड़ियों को टी पी वर्मा महाविद्यालय नरकटियागंज के प्रचार्य डॉ लक्ष्मीकांत राय ने अभिनंदन किया। विदित हो कि 10 नवंबर 2022 को टीम बीआईटी मेसरा, विश्वविद्यालय रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी। उपर्युक्त फुटबॉल टीम के विश्वविद्यालीय कोच विजय प्रताप सिंह, टीम मैनेजर सह फुटबॉल खेलकूद निदेशक टीपी वर्मा महाविद्यालय बनाए गए हैं।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय खेलकूद परिषद के सचिव डॉ अजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष काफी संतुलित टीम है और अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ दुर्बादल भट्टाचार्य, विकास मंडल, डॉ चन्द्र भूषण बैठा, मनदीप राय, ललटु कुमार, भूषण तिवारी, राजीव रंजन, नेसार अहमद , सुजीत वर्मा उर्फ पिट्टू, अनुप तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अखिल स्नेह श्रीवास्तव उपस्थित हो खिलाड़ियों को शुभकामना दिया। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की टीम में  टी पी वर्मा महाविद्यालय, नरकटियागंज, साइंस कालेज सीतामढ़ी, एम एस कालेज मोतिहारी, एम जे के कालेज बेतिया, आर एल एस वाई कालेज बेतिया, जी एम एच पी कालेज बगहा, बी बी एम कालेज बागहा  एवं आर एम एल कालेज मुजफ्फरपुर के 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय टीम की चयनित खिलाड़ियों में रौशन कुमार, रोहित राज, राहुल कुमार, ऋषभ कुमार, युवराज कुमार, अक्षय कुमार, कमलेश कुमार, ओमनरायण कुमार, संदीप कुमार, असर हुसैन, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरंजन कुमार, प्रशान्त कुमार, राजा उराँव, मंजित कुमार, विशाल कुमार, शत्रुघ्न कुमार, अभय कुमार, निरज कुमार का चयन किया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया