Sat. Jul 27th, 2024

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पुतिन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पर पश्चिमी देशों पर काफी दबाव बनाया लेकिन वह किसी के भी दबाव में नहीं आए। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से इनकार किया।

दुनिया के ताकतवर नेताओं की चर्चा होती है तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहले आता है। ताकतवर मुल्क भी नरेंद्र मोदी का लोहा मानने लगे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के किसी भी देश के आगे नहीं झुकता नहीं है और ना ही किसी की बात को मानता है। लेकिन पुतिन भी भारत की और पीएम मोदी की जमकर तारीक करता है। हाल ही में उन्होंने भारत और रूस के पुराने और मजबूत संबंधों की भी बात कही। पुतिन ने ये बातें मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में पुतिन ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। अब इन तारीफों की मीडिया में चर्चा हो रही है। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रूस का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।

पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पर पश्चिमी देशों पर काफी दबाव बनाया। लेकिन वह किसी के भी दबाव में नहीं आए। पुतिन ने कहा कि भारत ने स्वतंत्र देश के तौर पर लंबा सफर तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत का भविष्य काफी उज्ज्वल बताया है। पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफों में कसीदे गढ़ते हुए कहा कि वे एक महान देशभक्त है और उनकी लीडरशिप में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौजुदा समय में भारत में शानदार आर्थिक विकास हो रहा है। पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण भारत तेजी से बढ़ रहा है। यह सब पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीतियों का परिणाम है।

Spread the love

Leave a Reply