Sat. Apr 20th, 2024

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अब धीरे-धीरे उसके राजनीतिक साथियों का भी साथ मिलने लगा है। खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

पीएम मोदी आज करेंगे ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण, विदेशों में भी होगी गूंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारत के प्राचीनतम नगरों में एक, उज्जैन में द्वादश ज्योर्तिलिंगों में प्रमुख महाकाल शिव के ‘श्री महाकाल लोक’ के कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। पवित्र क्षिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन का श्री महाकाल लोक, भोले के भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। अब पार्किंग से लेकर महाकाल दर्शन तक पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे। यहां एक घंटे में 30 हजार लोग दर्शन कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply