Sat. Jul 27th, 2024

दशहरा के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा मंच ने दुर्ग शहर में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बाइक लेकर रैली निकाली। यह रैली शहर की विभिन्न गलियों से होती हुई निकली। इस दौरान पूरा दुर्ग शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा शहीद चौक से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए पुराना बस स्टैंड दुर्ग पहुंची। यहां महाआरती की गई। उसके बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता और भक्त जय श्री राम के नारे लगाते रहे। शोभा यात्रा के दौरान पूरे शहर में भगवा झंडा लहराया। कार्यक्रम में हिंदू युवा मंच के संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू शस्त्र पूजन पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन की परम्परा सनातन हिन्दू समाज में आदिकाल से चली आ रही है। स्वयं प्रभु श्री रामचंद्र जी ने शक्ति आराधना कर दुष्ट रावण का संहार किया था। इस अवसर पर जिला योजना समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि शस्त्र पूजन नितांत आवश्यक है। जिस प्रकार दीपावली पर दीपों की रोशनी कर अंधकार को दूर किया जाता है। उसी प्रकार विजयदशमी के दिन शस्त्रपूजन कर हिन्दू समाज को संगठित होकर विजयदशमी का पर्व मनाना चाहिए।

कन्या माताओं की निकाली शोभायात्रा
दुर्ग के श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति द्वारा नवरात्र पर्व के अवसर पर महाकन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कन्या माताओं को एक साथ, एक समय एवं एक स्थान में बैठाकर कन्या भोज कराया गया। कन्या भोज में 2100 से अधिक कन्या माताओं ने प्रसाद लिया।

Spread the love

Leave a Reply