Fri. Jul 26th, 2024

हमने कई बार ऐसी प्रेम कहानियां सुनी हैं, जहां उम्र के बंधन तोड़ते हुए लोगों ने अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ शादी रचाई। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, वह इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि एक जज साहेब ने ऐसा किया है। ये वही जज हैं, जिन्होंने चारा घोटाले मामले में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई थी। जज श‍िवपाल स‍िंह ने 59 साल की उम्र में अपनी प्रेम‍िका नूतन त‍िवारी के साथ झारखंड के गोड्डा जिले में शादी की है जज श‍िवपाल सिंह गोड्डा के प्रथम जज हैं और बीते तीन साल से इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका नाम उस वक्त खूब चर्चा में रहा था, जब उन्होंने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के केस में सजा सुनाई थी। लालू इस समय जमानत पर बाहर हैं।

Spread the love

Leave a Reply