Sat. Jul 27th, 2024

NDMC की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने बताया कि NDMC परिषद की एक विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। लोकसभा की सदस्य लेखी ने कहा, ‘‘ हमने विशेष परिषद बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।’’ नाम बदलने को लेकर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजपथ का नाम बदलने का फैसला मातृभूमि की सेवा करने की हमारी कटिबद्धता को दर्शाता है और ये हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से इस संबंध में प्रस्ताव मिला था। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ’’ कहा जाएगा। बता दें कि राजपथ(कर्तव्यपथ) राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता है, जिसकी लंबाई 3 किलोमीटर है। इस पथ से ही हर साल गणतंत्र दिवस(26 जनवरी) को परेड निकलती है। हाल ही में मोदी सरकार ने इसका नाम बदलने का फैसला लिया था। जिस पर आज NDMC ने अपनी मुहर लगा दी है।

Spread the love

Leave a Reply