Wed. Mar 4th, 2026

नरकटियागंज: अनुमंडलीय शहर नरकटियागंज स्थित वर्तमान विधायक रश्मि वर्मा के निवास पर महात्मा गांधी की 154 वीं तथा जय जवान जय किसान के प्रणेता भारत के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की 2 अक्टूबर 2023 को जयंती मनाई गई। अहिंसा परमो धर्म के पुजारी वैश्विक नेता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी के प्रतीक की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दोनों विभूतियां को श्रद्धांजलि व भावांजलि अर्पित किया गया। उपर्युक्त जानकारी देते हुए अजीत कुमार उर्फ़ श्याम पंडित, नगर पार्षद, वार्ड संख्या 03 नगर परिषद नरकटियागंज सह प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश ने बताया कि उपर्युक्त श्रद्धांजलि समारोह में विधायक रश्मि वर्मा, वरीय भाजपा नेतय दीपक कुमार रजक उर्फ़ दीपू, रश्मि पाठक, सुरेंद्र व अन्य शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply