Wed. Nov 4th, 2026

आदित्य कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मझरिया वार्ड नंबर 8 में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण को बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है। मृत महिला की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र शेख मझरिया वार्ड नंबर 8 निवासी क्लामुदिन की 25 वर्षीय पत्नी अफसाना खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विवाहिता का लगभग 2.5 वर्ष पूर्व निकाह हुई। मृतका एक बच्चा की मां बताई गई है। मृतका के मायके वालों का कहना है कि उसे दहेज़ के लिए दहेज लोभी सुसराल ने हत्या कर दिया है। मझौलिया थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया फांसी से मौत हुई होगी, ऐसा प्रतीत होता है। अलबत्ता मृतका के मायके वालों का परिजनों कहना है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed