Wed. Nov 4th, 2026

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत गंडक नदी का जलस्तर जैसे जैसे कम हो रहा है। गंडक नदी का कटाव वैसे वैसे तेज होकर ग्रामीणों को अपने ही हाथों अपने आसियाना को मिटाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने पक्का घरों को तोडकर सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने की होड़ लगी है। एक सप्ताह में योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा खापटोला गांव के समीप गंडक नदी कटाव करते हुए गांव के दर्जनों घरों को अपना निशाना बनाकर नदी में विलिन कर दिया है।

गंडक नदी के तेज कटाव से पुरा गांव में दहशत व्याप्त हो गया है। तेज कटाव को देखते हुए गांव के लोरिक गद्दी मंगल मियां और रामलोचन साह अपने अपने पक्का के घरो को तोडकर उसके मलवे को कटाव से दुर सुरक्षित ठिकाने पर ट्रेक्टर और बैल गाड़ी से ढुलाई कर रहे हैं। वही फूस के घरों को भी गृहस्वामी कटाव की स्थिति को देखकर अपना अपना घर तोड़ कर बांस बल्ली निकाल कर पलायन कर सुरक्षित ठिकाने की ओर जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed