Wed. Nov 4th, 2026

जीएमसीएच में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया, व्यायाम चिकित्सा है फिजियोथेरेपी : डॉ वीरेंद्र कुमार

बेतिया : वर्ल्ड फिजियोथेरेपी फेडरेशन की स्थापना 8 सितंबर 1951 में हुई। उसके बाद में 8 सितंबर 1996 फिजियोथेरेपी दिवस का शुभारम्भ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य फिजियोथेरेपी को जन जन तक पहुंचना है। फिजियो थेरेपी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है। उपर्युक्त विचार डॉ वीरेंद्र कुमार, विभाग अध्यक्ष फिजियोथेरेपी जीएमसीएच ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर उपस्थित चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। डॉ कुमार ने कहा कि बिना दवा का व्यायाम चिकित्सा है। फिजियोथेरेपी का नियमानुसार उपयोग किया जाए तो बिना रुपए व दवा के चिकित्सा संभव है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार राय नोडल पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग पटना, डॉ सुधा कुमारी अस्पताल अधीक्षक, डॉ दिनेश कुमार प्राचार्य जीएमसीएच, डॉ राजीव कुमार ऑर्थो, डॉ अनिल कुमार पीडीए, डॉ गोविंदाचार्य चर्म रोग विभाग, अध्यक्ष, डॉ सी चौधरी, एनेस्थीसिया विभाग अध्यक्ष, डॉ श्याम बाबू रेडियोलांजी विभाग अध्यक्ष, समेत डॉ सत्येंद्र गुप्ता, डॉ प्रेम कुमार, डॉ अनुप, डॉ आदर्श, डॉ आशविनम, डॉ बीएनएम शर्मा, डॉ धर्मेंश तिवारी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed