Mon. Mar 9th, 2026

मत्स्य पालक किसानों के जत्था को हरी झंडी दिखा मत्स्य पदाधिकारी ने रवाना किया, भ्रमण दर्शन से बढ़ेगा ज्ञान क्षमता मिलेंगे रोजगार के अवसर : गणेश राम

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के मत्स्य पालक किसानों के ज्ञानवर्धन के लिए भ्रमण दर्शन कार्यक्रम जिला प्रशासन ने अयोजित किया। उपर्युक्त योजना से मत्स्य पालकों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होंगे । उपर्युक्त विचार गणेश राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण ने मत्स्य पालककिसानों के जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के क्रम में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर भ्रमण दर्शन 90 मत्स्य पालकों का दल भ्रमण दर्शन योजना 2023-24 अंतर्गत मुजफ्फरपुर भेजा गया। जहां वे चंवर विकास योजना, मत्स्य बीज हैचरी, बायो फ्लाक तकनीक से मत्स्य पालन, रंगीन मछलियों का संवर्धन योजनाओं से अवगत होंगे एवं ज्ञान क्षमता का संवर्धन करेंगे। जिससे जिला में उस तकनीक को अपनाकर मत्स्य पालक मत्स्य उत्पादन में अग्रणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री राम ने कहा कि उन मत्स्य पालकों के जत्था के साथ में सीताराम कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अनुष्का जोशी, नीरज कुमार, अमृता कुमारी शामिल हैं। इस अवसर पर पीयूष कुमार, विकास कुमार, भारत कुमार, अरुण कुमार यादव, कुमुद प्रियदर्शी और अनुष्का, अमृता, पूजा व सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed