Tue. Mar 10th, 2026

रामनगर प्रखण्ड  मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी खटौरी की मुखिया स्मिता चौरसिया

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर प्रखण्ड मुखिया संघ की बैठक परसौनी गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को संपन्न हुई। परसौनी पंचायत के मुखिया विजय महतो की अध्यक्षता में आयोजित उपर्युक्त बैठक में प्रखंड मुखिया संघ का गठन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से खटौरी पंचायत की मुखिया स्मिता चौरसिया को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सपही पंचायत की मुखिया श्वेता देवी व सचिव पद पर सबेया पंचायत की मुखिया शाइस्ता बानो निर्वाचित हुईं। भावल पंचायत के मुखिया रिंकी देवी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। बुधवार की बैठक में प्रखंड के 18 पंचायत में 16 पंचायत की मुखिया शामिल हुए। बैठक में मठिया के मुखिया नूरेन अंसारी, महुई की मुखिया अर्चना पांडेय, सोनखर की मुखिया रमिता देवी, मनचंगवा के मुखिया रमेश चौधरी, नौरंगिया दोन के मुखिया गौरीशंकर प्रसाद, बगही के मुखिया धीरज देवनाथ, बनकटवा करमहिया की मुखिया गीता देवी, धोकराहा के मुखिया गौरी शंकर प्रखंड के 16 पंचायतों के मुखिया शामिल रहें।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed