Tue. Jun 23rd, 2026

एनटीपीसी काँटी नैगमिक सामाजिक दायित्व अंतर्गत औद्यौगिक मानदंडों के अनुरुप आस पास गांव में सामाजिक स्तर पर परिवर्तन का कार्य करता है 

APNI  BAT
पटना : केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय की राष्ट्रीय सूची में बिहार के काँटी ने पूरे बिहार में पहला और देश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्लांट लोड फैक्टर 87.58% है, जिसके आधार पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय की प्रकाशित सूची में एनटीपीसी काँटी का दसवां स्थान प्राप्त करना बिहार और विशेष रुप से मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है। प्लांट लोड फैक्टर को सामान्यतः बिजली संयंत्र की क्षमता उपयोग का पर्याय के रुप में माना जाता है। इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए के.एम.के. पृष्टि परियोजना प्रमुख एनटीपीसी काँटी ने कहा कि ‘यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है, यह रैंकिंग हमारी प्रदर्शन और दक्षता को प्रदर्शित करता है है। यह उपलब्धि हमारे मनोबल बढ़ाने का काम करेगी। एनटीपीसी काँटी न सिर्फ विद्युत् उत्पादन में अग्रणी है बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी हमेशा अग्रणी रहा है। एनटीपीसी काँटी अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व अंतर्गत औद्यौगिक मानदंडों के अनुरुप आस पास गांव में सामाजिक स्तर पर परिवर्तन लाने में सफल रहा हैं।’ बताया जाता है कि एनटीपीसी काँटी प्रत्येक शनिवार को आस पास के गाँव में मेडिकल कैम्प आयोजित करता है। जिससे अभी तक लगभग 2500 गाँव की जनता लाभान्वित हुई है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए मशरुम प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण, लाख चूड़ी प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया। जिससे लगभग 300 महिलाएं लाभान्वित हुईं हैं। अगले महीना बालिका सशक्तिकरण अभियान का आगाज़ किया जाएगा, जिसमे कांटी के आस पास के गाँव से 40 छात्राओं को एक महीने तक एनटीपीसी काँटी में रह कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ एनटीपीसी काँटी युवाओं के रोज़गार और कौशल विकास के लिए कांटी के आस पास के गाँव से 30 विद्यार्थियों को सीपेट यानि सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग & टेक्नालजी, हाजीपुर में तीन महीने का प्रशिक्षण दिलाने को तैयार हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया