Tue. Jun 23rd, 2026

बेतिया:जन सुराज पदयात्रा के 46वें दिन प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया एम जे के कॉलेज स्थित पदयात्रा कैंप से चलकर बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 23, 30, 31, 35, 7,1, 44, 6 और बिनवलिया होकर देर शाम को मझौलिया प्रखंड के सतभिड़वा गांव पहुंची, जहां पदयात्रियों ने रात का भोजन और विश्राम किया। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर और उनके साथ चल रहे पदयात्रियों ने लगभग 16 किमी की दूरी पैदल यात्रा कर तय किया।

बुधवार को यात्रा की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। उसके बाद पदयात्रा बेतिया के वार्ड संख्या 23 पहुंची| वहां लोगों ने प्रशांत किशोर सहित सभी पदयात्रियों का स्वागत किया। जन सुराज पदयात्रा को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज का सभी वर्ग जन सुराज के विचारों से जुड़ रहा है। प्रशांत किशोर ने में वार्ड संख्या 38 में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि रोजगार तलाशने के लिए बिहार के लोगों को अपना घर-परिवार और गांव छोड़कर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य राज्यों की सरकारों ने रोजगार की व्यवस्था की है, वहां के लोगो के लिए 12 से 15 हजार रुपये की नौकरी के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है। वैसी ही व्यवस्था हम बिहार में बनाना चाहते हैं और यह संभव है। कई स्थानों पर प्रशांत किशोर ने लोगों के साथ जन सुराज पर संवाद किया।

गलत व्यक्ति को वोट देकर विकास की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, अगर बबूल का पेड़ लगाएंगे तो आम कैसे पाएंगे: प्रशांत किशोर

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 38 में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पिछले 30 वर्ष से सांसद और विधायक भाजपा का है। केंद्र में सरकार भाजपा की है, अभी कुछ दिनों पहले तक राज्य में भी भाजपा सरकार के साथ रही। पदयात्रा का अनुभव साझा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पदयात्रा के दौरान गांव-गांव में घूमकर देखा है कि गरीबी का स्तर ऐसा है कि लोगों के तन पर कपड़े भी नहीं है। इस स्थिति का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि आपका एक गलत व्यक्ति को किया हुआ वोट है। जनता के समक्ष उदाहरण देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने कहा कि जब आपने धान बोया है ,तो आप गेहूं कैसे काटेंगे अर्थात जब आप गलत व्यक्ति को चुनाव जीता कर भेज देते हैं तो उससे विकास की उम्मीद भी कैसे लगा सकते हैं। जनता से अपील करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको अपने वोट की ताकत समझनी होगी और सही प्रतिनिधियों का चुनाव करना होगा।

जनता एक बार जाग गई तो महागठबंधन-भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने पश्चिम चम्पारण के बेतिया में वार्ड संख्या 1 में जनता को संबोधित करते हुए कहा, “उनका सपना बिहार का मुख्यमंत्री बनना नहीं है, मेरा सपना है कि अपने जीवन में ऐसा बिहार देखना है, जहां मुंबई, गुजरात से लोग काम करने आएं। लोग कह रहे हैं कि आपने बहुत कठिन काम ले लिया है, यह कैसे संभव होगा। बिहार में इतनी जाति, बाहुबल, पैसा है, पहले से समीकरण है। तो प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कर दिया कि हम केवल यहां लड़ने नहीं आए हैं हम यहां लड़कर जीतने आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी केवल 40 दिन हुए हैं और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि किसका वोट कटेगा। महागठबंधन का वोट कटेगा या भाजपा का वोट कटेगा। श्री किशोर ने कहा कि जनता अगर एक बार जाग गई तो दोनों को काटकर अलग कर देगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया