Thu. Oct 15th, 2026

कृषि में महिलाओं का योगदान

apnibaat.org
अप्रतिम और सराहनीय है, नारी का कृषि में योगदान
उसके अनदेखे परिश्रम की, करना है हमको पहचान
श्रम का सही आंकलन कर, दिलाना है उचित सम्मान
कृषि में नारी सशक्तिकरण, बस यही इसका समाधान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का, सुदृढ़ आधार महिला किसान
सबके भोजन और देखभाल का, रखती सदा वह ध्यान
कुरीतिओं व लैंगिक भेदभाव से, होती कभी न परेशान
बिना वेतन लिए ही वह, परिवार को करती सेवा प्रदान

कृषक, श्रमिक व उद्यमी बन, महिलाएं करतीं योगदान
देखो कैसे खेतों में झुककर, वे रोपित करतीं पौध धान
धान की रोपनी कर, धरती को पहनाती हरित परिधान
उनके अथक प्रयासों से ही, प्रचुर मात्रा में होता खाद्यान्न

पशुपालन, बागवानी व कटाई, सभी कार्य हैं श्रम प्रधान
चारा संग्रहण, थ्रेसिंग व फटकना, ये कार्य नहीं आसान
मत्स्य पालन व मुर्गी पालन, करतीं कुछ महिला किसान
बकरी व सुअर पालकर, कुछ बनतीं व्यवसायी किसान

बेशक अद्भुत योगदान देती है, कृषि में महिला किसान
पर भूमि पर मालिकाना हक, अभी भी है बड़ा व्यवधान
इसी कारण सरकारी योजनाओं से, रहती है वह अनजान
मालिकाना हक जरुरी है, बनाना होगा क़ानूनी प्रावधान

इनके मूलभूत अधिकारों का, कराना होगा इनको ज्ञान
आय सृजन की चुनौतियों पर, केंद्रित कराना होगा ध्यान
बिस्किट, अचार, पापड़ बनाना, या हो कोई भी उपादान
ग्रामीण नारी सशक्तिकरण में, आत्मनिर्भरता है वरदान

क्षमता निर्माण और संचार कौशल, इसका भी है योगदान
परिवर्तन, भागीदारी व विकास का, इन्हें कराना होगा भान
आर्थिक व सामाजिक संस्थाओं का, इन्हें कराना होगा ज्ञान
तभी स्थिति सुधरेगी, और महिला किसान का बढ़ेगा मान

निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास, बढ़ाओ ओ! महिला किसान
आप सबकी सहायतार्थ ही हैं, के वी के व अनुसंधान संस्थान
इनका उद्देश्य प्रशिक्षण देना, कुछ जानकारियां व नया ज्ञान
इनका सदुपयोग करके, जानकार किसानों के मिलेंगे रुझान

महिला क्लब या महिला उत्पादक संघ, बनायें महिला किसान
उसके द्वारा वे बनेंगी उद्यमी, और वित्त व्यवस्था होगी आसान
मिलजुल कर जब करेंगी सब काम, तब होगा सबका गुणगान
महिला किसान हों स्वस्थ, सुशिक्षित, तब बनेगा यह देश महान

आओ हम सब आज विचारें, क्या है दयनीय स्थिति का निदान?
किसान महिला सशक्तिकरण के, हमें गढ़ने होंगे नए प्रतिमान
उनका जीवन खुशहाल बनाकर, करना होगा जागृत स्वाभिमान
प्रगति पथ पर चलेंगी महिलायें, एवं होगी उनकी मंजिल आसान..

प्रस्तुति: डॉ० आशुतोष उपाध्याय
प्रमुख, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना – 800 014

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply