मंडीहा एवं जम्हौली गाँव में एसएसबी का निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर सम्पन्न

apnibaat.org
बेतिया : भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क और चौकस कर्त्तव्य निर्वहन करने वाला सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी के निर्देश पर सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन बल कर रहा है। एसएसबी 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सेवा सुरक्षा बंधुत्व व समर्पण के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी कर रहा है। बलवंत सिंह नेगी सेनानायक एसएसबी के निर्देश पर 13 अक्टूबर 2026 को नरकटियागंज के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र ‘ई’ समवाय मंगुरहा के वाईब्रेंट विलेज मंडीहा एवं जम्हौली गाँव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।जिसमें कुल 424 पशु यथा (गाय, भैंस, सुअर, बकरी,मुर्गी) के अतिरिक्त 84 पशु स्वामी की डॉ.मनीष कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी (गौनाहा प्रखण्ड) ने निःशुल्क जाँच, चिकित्सा एवं दवा वितरण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को उनके पशुओ के खानपान और रहन सहन में आवश्यक परिवर्तन को निर्देशित किया, जिससे पशु स्वस्थ्य रह सके।
उपर्युक्त चिकित्सा शिविर में निरीक्षक/सा.अरुण कुमार सिंह, उप नि./सा.मनोहर लाल,मुख्य आरक्षी/वेटी-योगेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। एसएसबी नागरिक कल्याण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ कई प्रकार के राष्ट्रीय कार्य करता रहता है। जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलता है और एसएसबी के प्रति सद्भाव बढ़ता है।

Post Views: 5