apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया के हरिवाटिका स्थित माया उत्सव भवन में हनुमान आराधना मण्डल जिला इकाई पश्चिम चम्पारण की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता आराधना मण्डल जिला इकाई पश्चिम चम्पारण के अध्यक्ष रामानन्द यादव ने की। श्री यादव ने कहा कि हनुमान आराधना की गूंज से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा स्वतः नष्ट हो जाती है। सम्पूर्ण विश्व में शांति की स्थापना, आक्रोश, अहंकार का त्याग, मानवताधर्म का पालन एवं सन्मार्ग पर लाने का एक मात्र साधन श्रीहनुमान आराधना ही है। हनुमान आराधना से प्रत्येक प्राणी में सकारात्मक विचार उत्पन्न होने लगता है। जिससे मनुष्य में सद्भाव का प्रभाव बढ़ता है, वह सन्मार्ग पर अग्रसर होता है। हनुमान आराधना मंडल पश्चिम चम्पारण के जिला सचिव रामाशीष शर्मा ने कहा कि संस्था के प्रमुख आराध्य देवता हनुमानजी महराज की भक्ति का प्रचार, प्रसाद एवं उनका गुणगान ही संस्था का उद्देश्य है।
हनुमान की भक्ति प्रचार के लिए हनुमान आराधना अखण्ड रामचरित मानस एवं सुन्दरकाण्ड का शुद्ध पाठ एवं मर्यादा का पालन करें। जिला सचिव रामाशीष कुमार शर्मा ने कहा कि हनुमानजी जन-जन के देवता है। वे भगवान शंकर की असीम शक्ति से संम्पोषित है। उपर्युक्त बैठक में संस्था के अध्यक्ष रामानन्द यादव, सचिव रामाशीष कुमार शर्मा, रघुनाथ यादव, रामचन्द्र कुशवाहा, सुमन निराला, अलख देव यादव, लालधरजी, सुरज निराला, राम बाबू पटेल एवं अन्य हनुमान भक्त शामिल हुए।