Mon. Oct 12th, 2026
नरकटियागंज नगर परिषद में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच सम्पन्न
apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज नगर परिषद में निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार परवान पर है। इस बावत विभिन्न मीडिया व सोसल मीडिया में नगर परिषद नरकटियागंज की करतूत सम्बंधित खबरें प्रकाशित व प्रसारित होते रहे हैं। सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो को जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उपर्युक्त मामला की जाँच को टीम गठित करते हुए त्वरित जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। उपर्युक्त निर्देश के आलोक में सोमवार नगर परिषद के वार्ड संख्या-01 में सड़क निर्माण कार्य की जांच सहायक अभियंता ने किया। सड़क की गुणवत्ता की जाँच के लिए कोर कटिंग (core cutting)कर नमूना लिया, जिसे परीक्षण के लिए असैनिक अभियंत्रण विभाग, एमसीई, मोतिहारी भेजा गया है। जिला पदाधिकारी ने सम्बंधित पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी, किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply