Tue. Oct 13th, 2026

वैध कागजात के बिना दर्द निवारक दवा नेपाल ले जाने के आरोप में एसएसबी ने एक को गिरफ्तार कर इनरवा थाना की पुलिस को सौंपा

apnibaat.org
बेतिया : भारत-नेपाल सीमा पर इनरवा की हनुमान गली मार्ग से बिना वैध कागजात के दर्द निवारक दवा नेपाल ले जाने के आरोप में एसएसबी ने 74 वर्षीय नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अल्केम कंपनी की अल्डीजेसिक पी दवा की प्रत्येक 15 टैबलेट वाली 100 पत्ते बरामद किये गए। जिनमें बरामद दर्द निवारक दवा का बाजार मूल्य 11,900 रुपये बताया गया है। एसएसबी ने आरोपी और बरामद दवा को इनरवा थाना की पुलिस को सौंप दिया है।उपर्युक्त घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है, इनरवा एसएसबी के इंस्पेक्टर पवन कुमार के अनुसार हनुमान गली में तैनात जवानों ने एक संदिग्ध (झोला) थैला की जाँच किया तो उसमें अल्डीजेसिक पी दवा के 100 पत्ता बरामद किया गया। जाँच के क्रम में आरोपी दवा खरीदने का बिल या अन्य आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। गिरफ्तार व्यक्ति 74 वर्षीय कलाम मियां नेपाल के परसा जिला के पोखरिया थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांवपालिका अंतर्गत बहुअरी का निवासी है बताया गया है। कलाम मियाँ के अनुसार उन्होंने दवा नेपाल में दुकानदारों को बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार किया है। एसएसबी ने दवा बरामद कर, आरोपी को इनरवा थाना की पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी के अनुसार, बरामद दवा का अनुमानित मूल्य 11,900 रुपये है। दवा के साथ आवश्यक खरीद सम्बबंधी कागजात नहीं मिलने के बाद जवानों ने उपर्युक्त कार्रवाई किया। वर्तमान में दवा की खेप और उसे सीमा पार ले जाने से जुड़े तथ्यों की जाँच इनरवा थाना की पुलिस कर रही है, थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार काण्ड अंकित करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। एसएसबी से आरोपी और जब्त दवा प्राप्त होने के पश्चात पुलिस नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply