Wed. Feb 5th, 2025

महिला का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रंसग चल रहा था और बच्चा रिश्ते में बाधा बन रहा था। अफशा ने अपने बेटे की देखरेख के लिए पड़ोस की ही 9 साल के बच्ची को रखा हुआ था। उसने उस लड़की को अपनी बातों में फंसा कर अपने बेटे को नाले में फिंकवा दिया।उत्तर प्रदेश के एक कलयुगी मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को ही नाले में फिंकवाकर मार दिया। वह अपने प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी जिसके चलते उसने बच्चे का कत्ल करवाया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिश्ते में बाधा बन रहे अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया गया है। SP डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि, खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा ने 31 अगस्त को 6 माह के अरहान की हत्या कर शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply