Wed. Apr 15th, 2026

आज सुबह लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए निकले थे। उन्हें लखनऊ में एक मीटिंग में हिस्सा लेना था। इसी बीच रास्ते में चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया।भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे आज सुबह लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए निकले थे। उन्हें लखनऊ में एक मीटिंग में हिस्सा लेना था। इसी बीच रास्ते में चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया। अरविंद गिरी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से विधायक थे। वे पांचवीं बार इस सीट से चुनाव जीते थे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद गिरी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया-लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

Spread the love

Leave a Reply