Sat. Sep 13th, 2025
वंदना हत्याकांड में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कांड अंकित कर 07 को नामजद किया
आरोपियों में एक गिरफ्तार, शेष  6 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
दहेज में बाइक को लेकर वंदना की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को गायब किया
जयनारायण प्रसाद/APNI BAT
बेतिया : दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता वंदना (22) की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया है। मामला बेतिया पुलिस अंतर्गत चनपटिया थाना क्षेत्र के खोरा नवका टोला गांव की बताई गई है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि वंदना के पिता व चौतरवा थाना क्षेत्र के रतवल गांव निवासी  रामनाथ महतो की शिकायत पर कांड अंकित कर 07 को नामजद किया। भसुर राजेश महतो को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। अभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। नामजद लोगों में ससुर रामजी महतो, सास लालसा देवी, पति सुरेश महतो, भसुर राजेश महतो, उनकी पत्नी शांति देवी, ननद ननकी देवी व नन्दोई टुनटुन महतो शामिल है। एफआईआर में वंदना के पिता ने बताया है कि दहेज में बाइक के लिए ससुराल वालों ने वंदना की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को गायब कर दिया।   वंदना का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व चनपटिया थाना क्षेत्र के खोरा नवका टोला गांव निवासी सुरेश महतो से हुई। विवाह के बाद से ससुराल वालो ने दहेज में बाइक के लिए वंदना को तंग-तबाह कर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते रहे। इधर 23 अगस्त 2024 को आरोपियों ने दहेज को लेकर उसकी हत्या कर हमेशा के लिए उसका नामो निशान मिटा दिया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply