Tue. Jul 1st, 2025
एनडीए व रालोमो कार्यकर्ताओं में हर्ष, नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार को साधुवाद: रामपुकार सिन्हा

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेन्द्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। श्री कुशवाहा को एनडीए प्रत्याशी बनाए जाने पर बिहार की जनता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा एवं एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरित परिस्थिति में उनके प्रति स्नेह, सहयोग बनाए रखा इसके लिए सबको उपेंद्र कुशवाहा ने साधुवाद दिया। रालोमो एवं एनडीए कार्यकर्ताओं में राज्य सभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह, जेगत प्रसाद नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी, रालोमो, एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उपर्युक्त जानकारी रालोमो प्रवक्ता रामपुकर सिन्हा ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply