Sat. Oct 10th, 2026

डॉ श्याम बने करणी सेना के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष


पटना। करणी सेना (पंजीकृत) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अमू के निर्देश पर बिहार प्रदेश करणी सेना कार्यकरणी की बैठक में करणी सेना (पंजीकृत ) का विस्तार किया गया।
संगठन के बिहार प्रभारी अमन सिंह ने वरीय पत्रकार सह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता डॉ श्याम नाथ सिंह को प्रदेश करणी सेना का वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। मुंगेर निवासी डॉक्टर विक्रांत सिंह को संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इस बैठक में करणी सेना के विधि प्रकोष्ठ और महिला शाखा का भी गठन किया गया। धरहरा के संजीव सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि समस्तीपुर की पूजा सिंह को संगठन की महिला शाखा का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुंगेर के ही रहने वाले अविनाश सिंह को युवा करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इस कार्यक्रम के बैठक का आयोजन बिहार प्रदेश करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया था। बैठक में करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह और झारखंड के अध्यक्ष प्रवीण सिंह भी उपस्थित थे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply