
apnibaat.org
बेतिया : विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् रचना के 150 वें गौरवशाली वर्ष में ‘बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर’ राज ड्योढ़ी परिसर बेतिया के प्रांगण में सामूहिक गान आयोजित किया गया। नमामि भारतम् अभियान अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान स्थापना दिवस के तत्वावधान तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुशल व्यवस्था प्रबंधन में सम्पन्न हुआ। उपर्युक्त कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की अभूतपूर्व उत्साह परिलक्षित हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता कुमारी, आचार्य, बंधू-भगिनी एवं अभिभावकों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण से किया। तत्पश्चात निर्धारित समय पर प्रांगण में उपस्थित विद्यार्थी, सैकड़ों प्रबुद्धजन, मातृशक्ति तथा स्वयंसेवक समवेतस्वर में संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का सस्वर गायन किया। सामूहिक स्वर की गूंज से संपूर्ण परिसर व आसपास के क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के दिव्य भाव से सराबोर व वातावरण गूँजायमान हो गया।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदर्शित किया। स्थानीय समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता संग्राम का वह महामंत्र है, जिसने करोड़ों भारतीयों में त्याग, स्वाभिमान और बलिदान की भावना जागृत किया। उसी महामंत्र रचना की 150 वीं वर्षगाँठ पर सामूहिक गायन कर नई पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना को पुनर्जागृत करने का संकल्प लिया गया है। उपर्युक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य अर्जुन कुशवाहा, रोहित राज, बंका यादव, बृजेश पांडेय, अभिभावक अल्का कुमारी,चंद्रमणि शर्मा,ऋतु मिश्रा, चंदन कुमार, सागर कुमार, चांदनी कुमारी व अन्य गणमान्य लोग की सहभागिता रही।
Post Views: 3
