Fri. Sep 25th, 2026

पटना : बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, पीठाधीश्वर डॉ श्याम नाथ सिंह को करणी सेना (पंजीकृत) की प्रदेश अध्यक्षा अंजना सिंह ने प्रदेश करणी सेना का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।
डॉ श्याम ने बताया कि करणी सेना का एक अति आवश्यक बैठक सह सभा 27 सितंबर 26 को राजधानी पटना में होगा। श्रीमती सिंह ने डॉक्टर श्याम को पूरे प्रदेश में करणी सेना गठन के लिए दायित्व सौंपा है। डॉ श्याम जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एस एन श्याम के नाम से जाने पहचाने जाते हैं विगत 4 दशक से श्रमजीवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। पटना से प्रकाशित हिंदी दैनिक आज, पाटलिपुत्र टाइम्स, आत्मकथा, इलाहाबाद से प्रकाशित प्रसिद्ध पत्रिका नूतन कहानीया एवं सच्ची कहानीया, मुंबई से प्रकाशित देश के लब्ध प्रतिष्ठित चर्चित हिंदी साप्ताहिक बिल्टज में कई वर्षों तक कार्यालय संवाददाता ,अपराध संवाददाता एवं बिहार ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया है।
पत्रकारिता के अलावा समाज सेवा और धार्मिक कार्य डॉक्टर श्याम के जीवन का उद्देश्य है। घोर सनातनी डॉक्टर श्याम पटना के अगम कुआं स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर के न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। गायघाट पटना साहिब के ऐतिहासिक श्रीगौरी शंकर मंदिर के न्यास समिति के सचिव के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी निःशुल्क सेवा दी है। डॉ श्याम बिहार सरकार के सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन भी हैं। सिविल डिफेंस के जरिए समाज सेवा के विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर श्याम को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक भी प्राप्त है। इसके साथी ही वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के दरमियान स्कूली छात्र जीवन में ही सक्रिय आंदोलनकारी के रूप में निशा के तहत गिरफ्तार होकर कई माह तक भागलपुर जेल में नजर बंद भी रहे हैं। इसके लिए बिहार सरकार की ओर से उन्हें जे पी सेनानी सम्मान योजना से सम्मानित भी किया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply