नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत 21 स्थान पर ‘वंदे मातरम्’ की गूँजायमान होगा नरकटियागंज

apnibaat.org
नरकटियागंज: राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्या भारती विद्यालयों में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ एवं ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे देशभर में एक साथ किया जाएगा। इसी क्रम में गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज के तत्वावधान में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में 21 स्थान पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थलों में विद्यालय प्रांगण, नंदपुर खोड़ी मंदिर, ससीब कैंप, प्राइड इंटरनेशनल स्कूल, चीनी मिल कैंपस, आर्य समाज मंदिर रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सोल्जर एकेडमी (नरकटिया फार्म), संत मेरी स्कूल, राम जानकी मंदिर पांडेय टोला, आर्यसमाज मन्दिर प्रांगण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, मुखियाजी चौक, लाकड़ ब्रह्म स्थान, मथुरा चौक, बैरिया बरगजवा, मनोहर पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, गोपाला स्थान, पंडई चौक एवं डीके शिकारपुर शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सभी सदस्य, विद्वत परिषद के सदस्य, उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे, शिशु मंदिर खंड प्रभारी अभय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश कुमार वर्मा, सह प्रमुख रवि कुमार द्विवेदी सहित प्रेम चंद्र मिश्रा, कलाधर पाठक, रत्नाभम, पिंटू कुमार, अमरेश यादव, प्रवेश तिवारी, दिनेश प्रसाद, मलय नीरभ तथा आचार्य-आचार्या में अप्पी कुमारी, मेघना खर्दवाल, स्मिता कुमारी, सोनी कुमारी, नीता मेहता, रजनी कुमारी, सबिता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं।
विद्यालय परिवार का उद्देश्य है कि निर्धारित समय पर सभी 21 स्थान पर कार्यक्रम का सफल आयोजन कर राष्ट्रभक्ति, एकता और वंदे मातरम् के भाव को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाया जाये।
