सरकारी-मंदिर की भूमि पर कब्जा के विरुद्ध डीएम, एसडीएम व सीओ से न्याय का आग्रह 

apnibaat.org
नरकटियागंज: प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज डुमरिया के रामपुर गांव में सरकारी एवं मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जा का मामला उजागर हुआ हैज। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक एवं धार्मिक महत्व वाली लगभग एक एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर मठ, झोपड़ी और दुकानें बना ली गई हैं। अब पक्का निजी मकान का निर्माण भी कराया जा रहा है,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण को सौंप प्रकरण की जाँच एवं कार्रवाई की माँग किया है। इसके अतिरिक्त लोक शिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गई है। शिकायत का पंजीकरण संख्या REF8756519 है। ग्रामीणों के अनुसार शिकायत को त्वरित कार्रवाई के लिए अपर जिला दंडाधिकारी को अग्रसारित किया गया है।
शिकायत में ग्रामीणों ने बताया है कि रामपुर गांव में खाता संख्या 02 और खेसरा संख्या 107 के अंतर्गत लगभग एक एकड़ सरकारी भूमि है। भूमि ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसी परिसर में बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान और पारंपरिक मेला ग्राउंड है। इसके अतिरिक्त वहाँ प्राचीन शिव मंदिर भी है। उसी परिसर में सरकार की ओर से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के कुछ लोग सार्वजनिक भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं। शिकायत में वीरेन्द्र शर्मा, पिता रघुनाथ शर्मा तथा ओमप्रकाश शर्मा, पिता रामविलास शर्मा के नाम भी अंकित है। हालाकि उन आरोप की प्रशासनिक स्तर पर जाँच आवश्यक है तभी स्थिति स्पष्ट होगी। कथित अतिक्रमण के दृष्टिगत संजीत कुमार मिश्रा, मिंटू महतो, संजीव कुमार, रेवती रमन मिश्र, कमलेश महतो, फुलेना यादव, शंभू कुशवाहा, सुमित विद्रोही, गोपाल पटेल और राजू मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की माँग किया है। आवेदन की प्रतिलिपि एसडीओ नरकटियागंज, सीओ तथा शिकारपुर थानाध्यक्ष को दी गई है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाँच की माँग किया है।
