
apnibaat.org
नरकटियागंज : वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर 2026 को सम्पूर्ण भारत में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को एसएसबी 44 वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में वाहिनी के द्वितीय कमान पदाधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर के नेतृत्व में नमामि भारतम्’ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्वप्रथम गोविन्द कुमार ठाकुर, कार्यवाहक कमांडेंट, प्रदीप दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित शिक्षकवृंद विनोद कुमार दूबे ने संयुक्त दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। तत्पश्चात गोदावरी देवी रामचन्द्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज के विद्यार्थियों एवं उपस्थित बलकर्मियों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। श्री ठाकुर बताया कि वंदे मातरम् का यह अनंत राष्ट्र-प्रेम हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण को अभिप्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में संचालित ‘नमामि भारतम्’ के नाम से आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का महाभियान है। एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष देश की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश देगा। इस अवसर पर इस 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया गया, इसी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर ज्ञानेद्र कुमार उप कमांडेंट 44 वाहिनी, सशिन शर्मा उप कमांडेंट, कुंदन जयसवाल, सहायक कमाडेंट,चिकित्सा पदाधिकारी, विनोद कुमार दुबे उप प्रधानाचार्य एवं अधीनस्थ पदाधिकारी, बलकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
Post Views: 2
