पश्चिम चम्पारण जिला के योगापट्टी प्रखण्ड अंतर्गत नवलपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर में राहुल कुमार यादव का पूजा फिलिंग जिओ कम्पनी का पेट्रोल पम्प का श्रीगणेश शनिवार को हुआ। सुदूरवर्ती क्षेत्र में पेट्रोल पम्प की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। उस क्षेत्र के लोगों व किसानो का कहना है कि राहुल कुमार यादव ने किसान व वाहन संचालकों की सुविधा के लिए पेट्रोल पम्प लगाया है। उस क्षेत्र के लोग काफ़ी चिंतनशील व विचारक हैं।
