भारतीय किसान संघ के राजस्थान प्रदेश कार्यालय में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस परम्परागत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 
apnibaat.org
जयपुर : भारतीय किसान संघ के राजस्थान प्रदेश कार्यालय में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस परम्परागत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला संयोजिका मंजू दीक्षित एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एयर फोर्स पदाधिकारी डालचंद ने बलराम भवन वैशाली नगर जयपुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजरोहण उपरांत मुख्य अतिथि डालचंद ने किसान संघ के कार्यकर्ताओं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा का स्मरण दिलाया दिलाया। सभी देशवासी एवं किसान कार्यकर्ता को स्वतंत्रता दिवस की अनंत, असीम मंगलकामना दिया। अखिल भारतीय महिला संयोजिका मंजू दीक्षित ने सभी कार्यकर्ता को स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि माँ भारती की अनंत संतान के शौर्यशाली बलिदान से अर्जित स्वाधीनता का 80वाँ वर्ष की यात्रा प्रारम्भ हो गई है। जिसमें प्रत्येक नागरिक को अंतःकरण से उत्तरदायित्व, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का अविचल दीप प्रज्वलित करते रहने की आवश्यकता है। हमारी राष्ट्रीय अस्मिता सतत् उन्नत, अक्षुण्ण और गौरवोन्मुख बनी रहे, ऐसी भावना प्रत्येक भारतवासी के मन में सदैव अक्षुण्ण बनी रहे। ऐसी जगत जननी मां भारती से प्रार्थना है। कार्यक्रम के क्रम में पूरा कार्यालय देशभक्ति के गीत और नारा से गुंजायमान रहा। भाकिसं के जयपुर महानगर अध्यक्ष प्रह्लाद चौधरी ने सभी कार्यकर्ता और देशवासी को शुभकामना देते हुए, आभार व्यक्त किया, कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण स्वतंत्रता को पूर्ण रुपेण जीवन में अनुभव कर पा रहे हैं। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, कार्यक्रम पूर्णता को प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डालचंद (सेवानिवृत्त एयरफोर्स वारन्ट पदाधिकारी),अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी, अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष छोगालाल लाल सैनी, कार्यालय प्रमुख करण सिंह, प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित, प्रांत संगठन मंत्री नीरज, एग्रो प्रमुख डॉ प्रकाश, जयपुर महानगर अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, महानगर मंत्री त्रिलोक सिंह एवं रमेश शर्मा सेवानिवृत्त एयरफोर्स पदाधिकारी उपस्थित किसान संघ के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल रहे। उपर्युक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के राजस्थान प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित ने दी।
