बेतिया : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (एआइएसएमए) ने आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ की मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की माँग किया है।उपर्युक्त प्रकरण को लेकर एसोसिएशन ने आंदोलन तेज़ कर दिया है। प्रदर्शन के क्रम में स्टेशन मास्टर्स अपनी वर्दी पर ‘जस्टिस फॉर एसएम’, ‘जस्टिस फॉर ह्युमीनिटी’, ‘जस्टिस फॉर ऑपरेटिंग’ तथा ‘आश्वासन नहीं, इंसाफ चाहिए’ लिखे बैज लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन किया। रेलवे के परिचालन से संबद्ध कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। एआईएसएमए ने कहा कि स्टेशन मास्टर भारतीय रेलवे के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन की रीढ़ हैं। यदि (ड्यूटी) कर्त्तव्य निर्वहन के क्रम में किसी स्टेशन मास्टर के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार होता है, तो यह केवल एक कर्मचारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे रेलवे संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। उपर्युक्त आंदोलन के क्रम में संगठन ने अपनी प्रमुख माँग पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराया।
जिसमें रेलवे में (जीरो वेकन्सी) शून्य रिक्ती लागू की जाए। अमानवीय एई रोस्टर समाप्त किया जाए। पात्र कर्मचारियों को एनडीए बिना किसी सीलिंग के दिया जाए। ऑन रिक्वेस्ट ट्रांसफर पोस्टिंग को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए। स्टेशन मास्टर्स की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित की जाए।एआईएसएम ने कहा कि संगठन का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए है। संगठन ने सभी स्टेशन मास्टर्स से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘यूनाइटेड फाइट, यूनाइटेड वी विन’ के संकल्प के साथ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन समस्तीपुर मंडल इकाई बेतिया व नरकटियागंज के रौशन कुमार, दुर्गानंद झा, अमित कुमार, राकेश कुमार,महम्मद कलीम, अविनाश कुमार, हृदय नारायण कुमार, अंशुमान, रवींद्र कुमार, संतोष गुप्ता, एसके पाण्डेय, अनुराग कुमार, संदीप सिंह ने आंदोलन में विचार व्यक्त करते हुए और प्रमुखता से संघ माँग किया।

Post Views: 2