Tue. Jul 14th, 2026
पश्चिम चम्पारण के क्रांतिकारियों में एक फणीन्द्रनाथ घोष की गद्दारी की सजा पर अधारित ‘फनिया वध’ नाटक का मंचन आज
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है, अभी कई ऐसे क्रन्तिकारी हैं, जिन्हे कोई नहीं जनता किन्तु उन्ही में एक फणीन्द्र नाथ घोष रहे, कालान्तर अंग्रेजो के मुखबिर बन गए, अन्य क्रांतिकारियों ने उनकी हत्या कर दी, उसी पर आधारित डॉ. दिवाकर राय की फनिया वध नाटक का मंचन बुधवार शाम किया जाएगा। उपर्युक्त जानकारी जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी राकेश कुमार ने दी और बताया कि कलाकार मंगलवार तक रिहर्सल करते रहे। अंग्रेजों से लोहा लेने में चम्पारण के लोग हमेशा आगे रहे। यहां के कई क्रांतिकारियों को काला पानी की सजा हुई। उन्होंने लोगों से नाटक को देखने का आग्रह किया। सह निर्देशक कालिका और संगीत निर्देशक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि नाटक सायं 6:00 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply