Tue. Jul 14th, 2026
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित चम्पारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय ने मोतिहारी पुलिस के मधुबन पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज कुमार को विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया है। उपर्युक्त सम्मान 11 एवं 12 जुलाई 2026 को चम्पारण रेंज में संचालित विशेष अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया। उपर्युक्त अभियान के क्रम में मधुबन पुलिस अंचल ने 107 आरोपियों की गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंपा जिनमें न्यायालय ने 90 को कारागार भेज दिया, पांच इश्तेहार का तामीला, दो कुर्की की कार्रवाई, 98 लीटर देसी शराब तथा एक कट्टा बरामद किया। डीआईजी ने प्रशस्ति-पत्र में लिखा है कि यह उपलब्धि इंस्पेक्टर मनोज कुमार के कठिन परिश्रम, लगनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। डीआईजी के अनुसार भविष्य में मनोज कुमार निष्ठा और तत्परता के साथ दायित्व का निर्वहन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी हैं। मोतिहारी पुलिस अंतर्गत पुलिस सर्किल मधुबन को मिले उपर्युक्त सम्मान से पुलिस विभाग में प्रसन्नता का वातारवरण है और इसे मधुबन पुलिस की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply