apnibaat.org/अनमोल कुमार
पटना: बिहार की राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने ठगी गिरोह का उद्भेदन किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, दरगाह रोड स्थित एक मकान में छापामारी किया, जहां ठगी के सामान का आपस में बंटवारा किया जाने के क्रम में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह की एक अन्य महिला सदस्य भागने में सफल रही। बताया जाता है कि इस गिरोह में कुल चार सदस्य हैं, जिनमें महिला और पुरुष दोनों की संलिप्तता है। ठगी गिरोह के सदस्य यात्रियों को झांसे में लेकर उनके सोने के आभूषणों की हेराफेरी कर ठगी करते हैं। उपर्युक्त ठगी में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जो लोगों को विश्वास में लेकर सोने के गहनों की अदला-बदली करती हैं और फिर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ लूटे गए सामान को बांट लेती हैं। गुप्त सूचना पर पटना एसपी अखिलेश झा के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड स्थित मो. शेरू के मकान पर छापामारा और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नाजनीन परवीन (उम्र: 30 वर्ष), मो. शमशाद (उम्र: 20 वर्ष) बताए गए हैं। दोनों आरोपी दरगाह कर्बला और नीमताल थाना, सुलतानगंज क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से लूटे गए सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया। बरामद सामग्रियों में चार सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की बालियां, तीन सोने की अंगूठियां, दो काले रंग के गहने, सोने का वजन मापने की मशीन, ठगी का हिसाब-किताब रखने वाली एक डायरी, आभूषण रखने से संबंधित कागजात बताया गया है। फिलहाल पटना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त किया है कि गिरोह ने पटना शहर में कई अन्य ठगी की वारदातों को अंजाम दिया हो। पटना पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से ठगी के स्वर्णाभूषण बरामद किया गया हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटना पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में बढ़ रही ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील किया है।