ऐतिहासिक लौरिया में नंदनगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारम्भ
ल}
apnibaat.org
बेतिया: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के संयुक्त तत्वाधान में साहू जैन उच्च विद्यालय, लौरिया में आयोजित नंदनगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़ रविवार को किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, डीआईजी, एसपी बेतिया डॉ शौर्य कुमार सुमन, एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज, वरीय पदाधिकारी, विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी, विधायक विनय बिहारी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, भीष्म साहनी, प्रमुख शंभू तिवारी, मुख्य पार्षद नगर पंचायत लौरिया, डीडीसी सुमित कुमार, बेतिया मेयर गरिमा देवी सिकारिया, नरकटियागंज की सभापति रीना देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। लौरिया स्थित साहु जैन स्टेडियम में मंच पर उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कार्यक्रम में आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सुर्य प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बिहार गान जय बिहार से महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक विनय बिहारी, पप्पू परवाना, ममता महतो, वर्षा श्रेष्ठ, मास्टर विकास ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शामिल दर्शक व श्रोताओं को झुमने को बाध्य कर दिया। कार्यक्रम में कव्वाल अशलम चिश्ती ने मन को दुबारा दुबारा ग़ज़ल गाकर लोगों को झुमने पर मजबुर कर दिया। साहु जैन स्टेडियम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नंदनगढ़ महोत्सव को देखने आस पास के लोग पहुंचे।